एमएमएमयूटी की पहली महिला कुलपति कल करेंगी कार्यभार ग्रहण
गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी। पंजाब विश्वविद्यालय ने उनके अवकाश संबंधी आवेदन की मंजूरी दे दी है। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने बताया कि एमएमयूटी को विकास के साथ शोध के क्षेत्र में ले जाना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसका ब्लू प्रिट तैयार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को लेकर पूरा फोकस रहेगा। विद्यार्थियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनभवन, लखनऊ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति बनी रहेंगी। प्रो. अनुपमा ने पंजाब विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, एमई और पीएचडी की उपाधियां हासिल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.