गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सभी इंजीनियरिंग विभागों में एनबीए एक्रेडिटेशन (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन) कराएगा। इस पहल के बाद से यहां के छात्र दूसरे देशों में आसानी से काम कर सकेंगे। साथ ही एमएमएमयूटी के इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रमों को भी विदेशों में मान्यता मिल सकेगी। संस्थान का लक्ष्य है कि 2026 में ही एनबीए एक्रेडिटेशन की प्रक्रिया कराते हुए संस्थान के शिक्षा के उच्च स्तर को और मजबूत कर सके। इसके लिए एमएमएमयूटी ने तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि एनबीए मान्यता होने से वैश्विक स्तर पर विवि की पहचान होगी। इससे संस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी और डिग्रियां और कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो सकेंगे। एमएमएमयूटी के छात्रों को विदेशों में अ...