गोरखपुर, जनवरी 24 -- तैयारी ओवरऑल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में होगा आवेदन पिछले वर्ष पहली बार संस्थान ओवरऑल टॉप-100 में हुआ था शामिल गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की तैयारियां अंतिम दौर में है। विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पांच श्रेणियों में आवेदन करेगा। विवि को पिछले साल पहली बार ओवरऑल के टॉप-100 में विश्वविद्यालय में जगह मिली थी। एनआईआरएफ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि छह फरवरी है। एमएमएमयूटी के आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. वीएल गोले ने बताया कि इस सत्र में ओवरऑल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में आवेदन किया जाएगा। सभी श्रेणी में टीचिंग लर्निंग एंड...