गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(एमएमएमयूटी) ने प्लेसमेंट सत्र 2025-26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को करीब 120 से अधिक कंपनियों से 1100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय में पहली बार कैंपस भर्ती में भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या ने 120 का आंकड़ा पार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, एयरोस्पेस, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, अवसंरचना, ऊर्जा एवं कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों के नियोक्ताओं की रुचि विवि के प्रतिभाशाली छात्रों में बढ़ी है। वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों का चयन करने वाली प्रमुख कंपनियों में टीसीएस, आईबीएम, एक्सेंचर, अमेजन, एचसीएल, एलएंडटी, एरिक्सन, रिवरबेड टेक्नोलॉजी, बीएनपी परिबास इंडिया सॉल्यूशंस, टाटा एडवांस्ड सिस...