गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। मॉडल टाउन स्थित एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की रिक्त 48 सीटों के लिए आठ गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके हिसाब से प्रत्येक रिक्त सीट के लिए आठ छात्र-छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन जमा किया है। नए आवेदनों के अनुरूप कॉलेज बुधवार को एलएलबी की चौथी मेरिट तैयार करेगा और गुरुवार से दाखिले शुरु हो जाएंगे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के करीब 26 कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रमों की पांच हजार से अधिक सीटें हैं। इसके लिए तीन मेरिट की दाखिले प्रकिया पहले ही पूरी हो गई है। तीन मेरिट में एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की 132 में से 84 सीटें फुल हो गई हैं, जबकि निजी कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रमों की 30-35 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से दोबारा पंजीकरण खोल दिए, जो 1...