गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में सोमवार को शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर स्मृति रायजादा, सह चुनाव अधिकारी प्रोफेसर प्रकाश चौधरी व प्रोफेसर मीना वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रो. सुभाषिनी शर्मा ने कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। वहीं, प्रो. कामना यादव ने सचिव, डॉ. विलियम ने उपाध्यक्ष, डॉ.राजपाल त्यागी ने संयुक्त सचिव, डॉ. मूल चंद वर्मा ने कोषाध्यक्ष और प्रो.अल्का व्यास, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. गौरव, डॉ. नैपाली व डॉ. स्वाती ठाकुर ने कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ ली। प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रो. पारितोष मणि, प्रो. क्रांति बौद्ध उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.