मेरठ, जनवरी 26 -- मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) की ओर से यशोदा सिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मैनेजमेंट हाउस डी-37 पल्लवपुरम फेज-1 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। करीब 80 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सुविधाओं का लाभ उठाया। एमएमए के अध्यक्ष एसपी सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल कौशिक, सचिव एसपीएस जग्गी, काउंसिल सदस्य मधु डांग, केके शर्मा, र्यकारी निदेशक सुखविंदर सिंह रहे। शिविर में सामान्य रोग एवं स्त्री रोग परामर्श, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा बोन डेंसिटी जांच जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। एमएमए पदाधिकारियों ने यशोदा सिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के सहयोग की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.