एमएफ हाईवे पर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत
बदायूं, मई 13 -- बदायीं/बिसौली। मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाईवे पर बिसौली इलाके में भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बिसौली के नवीगंज गांव से बाइक से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। यहां पर वह कबाड़ी का काम करता है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिसौली इलाके के नवीगंज निवासी वाजिद पुत्र जफर 20 वर्ष सुबह चार बजे बाइक से हिमाचल जाने के लिए गांव से निकला। मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर भटपुरा गांव के समीप सड़क पर खड़ी भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। तेज गति होने के कारण बाइक पर काबू नहीं रख सका और ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया। हादसे के समय ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाजिद को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.