बदायूं, अप्रैल 7 -- एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसावां और अलापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर वार्डर स्थित एमएफ हाईवे पर हुआ। थाना क्षेत्र के गांव सिसौरा निवासी विनय की सात वर्षीय बेटी अंबिका गांव के बच्चों के साथ अपने दादा अजय पाल को खाना देने कोल्ड स्टोर गई थी। खाना देने के बाद वह खेलते-खेलते हाईवे किनारे पहुंच गई, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.