बदायूं, अप्रैल 20 -- सालारपुर। सालारपुर ब्लॉक के गांव दहेमी में एमएफ हाईवे के पास भीषण जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हाईवे से गांव को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर स्थिति इतनी बदतर है कि सड़क तालाब और नदी का रूप ले चुकी है। इस दलदल भरे रास्ते के पास ही एक निजी स्कूल स्थित है, जहां बच्चों को निकलने में भारी परेशानी होती है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश है। जमा पानी से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.