एमएनसी अधिकारी बनकर अमेरिकियों को ठगते थे आरोपी, लखनऊ पुलिस ने 119 को दबोचा
लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल और साइबर थाने की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभूतिखंड इलाके की समिट बिल्डिंग में चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में कुल 119 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मौके से पुलिस को 103 लैपटॉप, 177 मोबाइल फोन, 116 हेडफोन, 8 वाई-फाई राउटर और एक बायोमेट्रिक मशीन के साथ-साथ भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण, जाली दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह वीओआईपी सिस्टम, इंटरनेट कॉलिंग प्लेटफॉर्म और आर्ईबीम डायलर जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर मुख्य रूप से अमेरिका में रहने वाले लोगों को निशाना बनाता था। ठग खुद को अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, पे पाल, नेटफ्लिक्स और फेसबुक जैसी नामी कंपनियों के कस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.