एमएनएनआईटी में 60 स्टार्टअप्स दिखाएंगे हुनर
प्रयागराज, अगस्त 31 -- नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएनएनआईटी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब फाउंडेशन की ओर से एक और दो सितंबर को दो दिनी स्टार्टअप पिचिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। कोहोर्ट 5.0 के तहत होने वाले इस सत्र में करीब 60 स्टार्टअप और उद्यमी विशेषज्ञों के सामने अपने नवाचार और व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करेंगे। एमएनएनआईटी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राम कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिभागी अपने उत्पाद, तकनीक, व्यवसाय मॉडल, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। मूल्यांकन के बाद चयनित स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उद्यमों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग, उत्पाद विकास, वित्तीय सहायता और निवेशकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। यह भी पढ़ें- बीबीएयू छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.