प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में मंगलवार को प्रशासनिक भवन के समीप 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया गया। निदेशक प्रो. रमाशंकर वर्मा ने राष्ट्रध्वज का अनावरण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कहा कि यह राष्ट्रध्वज संस्थान की एकता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके बाद कार्यक्रम का अगला चरण गणित विभाग में आयोजित हुआ, जहां नवनिर्मित 'पीजी कम्प्यूटेशनल लैब' और 'यूजी कम्प्यूटेशनल लैब' का उद्घाटन भी किया गया। इन अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को शोध और अध्ययन में बेहतर सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- अब छात्रों को एआई और रोबोटिक्स में मिलेगा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.