प्रयागराज, जून 30 -- एमएनएनआईटी में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले चार कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्युत अनुरक्षण अनुभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह, अधीक्षक एसके गौड़, चालक दिवाकर तिवारी और वरिष्ठ कार्यालय परिचारक रमाकांत पाल को सम्मानित किया गया। कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एमएम गोरे ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- कॉलेज में सम्मान समारोह मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...