प्रयागराज, अगस्त 10 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी यूजी, पीजी और पीएचडी विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। एमबीए, एमसीए, सभी एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग सोमवार को हुई। सभी एमटेक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त को होगा। सभी पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों की कक्षाएं 12 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। यूजी में बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स, मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग 19 अगस्त को होगी। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग 20 अगस्त को होगी। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिं...