प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए कुल 77 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया आरंभ की है। कैट, मैट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीपी साहू ने बताया कि एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी संस्थान के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कार्यालय में भेजनी होगी। हार्ड कॉपी जमा करने की ...