प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयाराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में 110 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। नए शिक्षकों के जुड़ने से अब संस्थान में कुल शिक्षकों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है। इससे पहले संस्थान में स्वीकृत 362 पदों के सापेक्ष लगभग 360 शिक्षक ही कार्यरत थे। वर्तमान में लगभग 5000 छात्र-छात्राओं पर 470 शिक्षकों की उपलब्धता से शिक्षक-छात्र अनुपात काफी संतुलित जाएगा। जो तकनीकी संस्थानों के निर्धारित मानकों के अनुरूप है। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर शिक्षक-छात्र अनुपात से विद्यार्थियों को अधिक व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार होगा। साथ ही, शोध कार्यों को भी नई गति मिलेगी, क्योंकि अधिक शिक्षकों के जुड़ने से विभिन्न विषयों में शोध परियोजनाओं का विस्तार संभव हो सकेगा। 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.