एमएनएनआईटी के प्रो. एके सिंह का हृदयाघात निधन
प्रयागराज, अगस्त 25 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अजय कुमार सिंह का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। मूल रूप से बस्ती निवासी प्रो. सिंह दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए थे। वहीं अचानक हार्टअटैक आ गया। प्रो. सिंह ने लंबे समय तक शिक्षण, शोध और अकादमिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. एलके मिश्रा, प्रो. रमाशंकर यादव, कुलसचिव डॉ. अंबक कुमार राय आदि शिक्षकों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर जबरदस्त हंगामा, बाहरी कमेटी करेगी जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.