एमएनएनआईटी के छात्रों को पढ़ाया गीता का पाठ
प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 'गीता से जीवन कौशल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने यूएमईईडी फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम कराया। इसमें कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे, विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र त्रिपाठी और यूएमईईडी एल्युमनी कोऑर्डिनेटर प्रतीक भारद्वाज मौजूद रहे। मुख्य वक्ता अच्युत मोहन दास ने छात्रों को भगवद्गीता की शिक्षाओं की व्यावहारिक उपयोगिता बताई। सत्र में आत्मनियंत्रण, कर्म के नियम, तनाव प्रबंधन, आत्मबोध, उद्देश्यपूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य जैसे विषयों पर चर्चा हुई। छात्रों को शिक्षा और करियर के साथ व्यक्तिगत विकास, जिम्मेदारी और बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.