एमएनएनआईटी की रैंकिंग सुधारने के लिए शिक्षक गंभीर
प्रयागराज, जुलाई 8 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के शिक्षक संगठन टीचर्स एसोसिएशन (टीए) की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों, शिक्षकों के कल्याण तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने हाल ही में जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थान दिलाने के लिए सभी शिक्षकों और सहयोगियों को मिलकर प्रयास करने होंगे। शोध प्रकाशनों की गुणवत्ता और प्रभाव बढ़ाने, बाहरी एजेंसियों से वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं की संख्या में वृद्धि करने, अंतरविषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के साथ सहयोग मजबूत करने, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने, छात्रों के शैक्षणिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.