प्रयागराज, मार्च 23 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में तीन दिनी 'संकल्प 2026' राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार को होगा। 'आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के लिए कौशल और ज्ञान का पोषण' थीम पर आधारित आयोजन में 50 से अधिक वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के डिजाइन इनोवेशन सेंटर (डीआईसी) के माध्यम से आयोजित इस सम्मेलन में शिक्षा, उद्योग, सरकार, स्टार्टअप और युवा नवाचारकों को एक साझा मंच पर लाया जाएगा। 700 से अधिक प्रतिभागी और 40 फाइनलिस्ट टीमें अपने प्रोटोटाइप प्रस्तुत करेंगी। आयोजन में विज्ञान भारती, को-ग्राड, उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग जैसे प्रमुख संस्थान सहयोगी हैं। साथ ही आईआईटी बीएचयू, ट्रिपलआईट...