एमएनएनआईटी : दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कंप्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय को संस्थान प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं, आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट पर विचार के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की आपात बैठक हुई। बैठक में आरोपित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को संस्थान परिसर में छात्रों का आक्रोश भी सामने आया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एथलेटिक्स ग्राउंड पर जुटे और आरोपित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- एमएनएनआईटी : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में छात्रों का प्रदर्शनछात्रों की सुरक्षा की मांग छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.