प्रयागराज, अप्रैल 25 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में प्रथम, नवम और दशम सेमेस्टर के पीएचडी छात्रों को छात्रावास खाली करने का फरमान सुना दिया गया है, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। खासतौर से नवम और दशम सेमेस्टर के छात्र, जो अपने पीएचडी के अंतिम वर्ष (पांचवें वर्ष) में हैं। वे पहले से ही शोध कार्य पूर्ण करने, प्रकाशन करने और रोजगार हासिल करने के दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में छात्रावास खाली करने के आदेश से वे परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में पीएचडी छात्र देश के विभिन्न राज्यों झारखंड, आंध्र प्रदेश आदि से आकर यहां अध्ययन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिलचर स्थित एनआईटी में धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी ऐसे में उनके लिए अचानक बाहरी आवास की व्यवस्था करना अत्यंत कठिन है। बाहर रहने पर भोजन, स्वच्छ पानी, बि...