एमएनएनआईटी: अनुशासनहीनता पर 13 विद्यार्थियों पर कार्रवाई
प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अनुशासनहीनता के मामलों में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने 13 विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बोर्ड ने मामलों की गंभीरता के आधार पर छात्रों को अलग-अलग दंड और सुधारात्मक उपाय निर्धारित किए हैं। कार्रवाई में चेतावनी पत्र जारी करने, अभिभावकों और विभागाध्यक्षों को सूचना देने, योग कक्षाओं में शामिल होने, छात्रवृत्ति में कटौती और आर्थिक दंड जैसे निर्णय शामिल हैं। बोर्ड के निर्णय के अनुसार एक छात्रा को कुछ शर्तों के साथ हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई है। संबंधित हॉस्टल के वार्डन को उसके अच्छे आचरण की मासिक रिपोर्ट मुख्य कुलानुशासक कार्यालय में मांगी गई है। छात्रा और उसके अभिभावकों से इस संबंध में अंडरटेकिंग भी मांगा गया है। उसे हॉस्टल मेस की सुविधा लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.