एमएड व एमए एजुकेशन सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म आज से भरें
धनबाद, मई 16 -- धनबाद। बीबीएमकेयू ने एमएड व एमए एजुकेशन परीक्षा से संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया है। एमएड सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 व ओल्ड सेशन के छात्रों का परीक्षा फॉर्म 16 मई से भर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 मई है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 25 मई है। वहीं एमए इन एजुकेशन सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 व ओल्ड सेशन के छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई है। परीक्षा शुल्क 750 रुपए है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 25 मई बताई जा रही है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.