एमएड में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
बरेली, जून 9 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षाएवं संबद्ध विज्ञान संकाय द्वारा संचालित बीएड, एमएड विभाग (आईएएसई) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक विश्वविद्यालय के समर्थ प्रवेश पोर्टल https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएड-एमएड विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष से एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का बीएड या बीएलएड में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वर्तमान में बीएड द्वितीय वर्ष तथा बीएलएड चतुर्थ वर्ष की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थी भी एमएड में प्रवेश के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.