भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में एमएड नामांकन की प्रक्रिया में देरी पर लोकभवन ने विवि से जवाब मांगा है। राज्यपाल के अपर सचिव संजय कुमार ने विवि कुलपति को पत्र लिख नामांकन प्रक्रिया में हुई देरी का कारण बताने को कहा है। हालांकि विवि ने एमएड के सत्र : 2025-27 और 2026-28 में एक साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नामांकन आवेदन की तिथि के साथ प्रवेश परीक्षा और नामांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह शिकायत एक बीएड कॉलेज की तरफ से लोकभवन को किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...