भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में एमएड के देरी से चल रहे सत्र के कारण बीएड पूरा कर लेने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, जो विद्यार्थी सत्र : 2024-26 के हैं, उनका बीएड पूरा हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इस वर्ष जनवरी में एमएड सत्र : 2024-26 का ही नामांकन हुआ है। ऐसे में इस वर्ष बीएड पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दो सत्रों का इंतजार करना होगा। दरअसल, अब तक सत्र : 2025-27 और 2026-28 में नामांकन को लेकर किसी तरह की प्रक्रिया नहीं हुई है। यदि सत्र : 2025-27 का नामांकन इस साल शुरू होता है तो बीएड छात्रों को एक साल इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें- चौथी मेधा सूची से नामांकन समाप्त, अब ऑनस्पॉट की तैयारी इसी कारण कई बीएड के विद्यार्थियों ने डीएसडब्लयू डॉ. दोनों सत्र का नामांकन इसी सत्र में करान...