संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के दसवें दीक्षान्त समारोह में संतकबीरनगर के पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा स्वर्ण पदक मिलेगा। दीक्षान्त समारोह का आयोजन इस बार 29 जून को किया गया है। इसमें राज्यपाल के हाथों पदक प्रदान किया जाएगा।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमएड अंतिम वर्ष की छात्रा रत्नबाला सिंह पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने वर्ष 2026 में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। उन्हें इस सफलता के लिए 29 जून को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। रत्नबाला सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक डॉ. अरुण कुमार शुक्...