प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- कुंडा। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के दूरस्थ शिक्षा केंद्र एमएएस पीजी कॉलेज शेखपुर आशिक में प्रवेश शुरू हो गया है। कॉलेज के समन्वयक डॉ. नसरीन ने बताया जिन विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम, एमए (उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, इस्लामिक स्टडीज) के साथ डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन, डिप्लोमा इन टीच इन इंग्लिश, डिप्लोमा इन अर्ली, चाइल्ड, हूड केयर, एंड एजूकेशन, डिप्लोमा इन स्कूल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन उर्दू आदि विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...