भागलपुर, फरवरी 12 -- मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में पहली बार बसंत उत्सव का आयोजन 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिनमें गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। प्राचार्य ने बताया कि बसंत उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, सृजनात्मकता तथा भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.