प्रयागराज, मार्च 25 -- एमए और बीएड योग्यताधारी महिला अभ्यर्थियों ने रोडवेज परिचालक बनने के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन किया। बुधवार को प्रयाग डिपो की रोडवेज कार्यशाला, राजापुर में आयोजित भर्ती मेले में कुल 85 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिलाओं को दो चरणों में फार्म भरवाकर चयन समिति के सामने भेजा गया, जहां दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। भर्ती मेले में एमए, बीएड, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित महिलाएं भी शामिल हुईं। चयनित अभ्यर्थियों को रोडवेज की साधारण और एसी बसों में संविदा परिचालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज क्षेत्र में महिला अभ्यर्थियों को सीधे अनुबंध पत्र के आधार पर संविदा परिचालक के रूप में नियुक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.