एमआर से लूट में किशोर सहित दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- हथौड़ी, एक संवाददाता। चक्की टोला भूताने चौक के समीप गुरुवार सुबह एमआर मदन कुमार से लूट मामले में पुलिस ने किशोर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आलोक के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूट का पांच हजार नकद और घड़ी बरामद कर हुई है। एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया था। आलोक कुमार गरहां थाने के हेमंतपुर का निवासी है, जबकि किशोर बोचाहां थाने का निवासी है। दोनों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है। आलोक को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा, जबकि किशोर को रिमांड होम में भेजा जाएगा। लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि एमआर के मुंह में पिस्टल डालकर बदमाशों ने 35 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.