एमआर ने की आत्महत्या, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप
कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। रावतपुर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। रावतपुर निवासी 30 वर्षीय सत्य प्रकाश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। परिजन ने आरोप लगाया कि शादी के तीन माह बाद से सत्य प्रकाश की पत्नी तलाक की मांग करने लगी थी। वह लगातार परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी थी। पारिवारिक तनाव के कारण करीब सात माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी। तीन माह से वह परिवार से अलग गुजैनी में किराये का कमरा लेकर पत्नी व बेटी के साथ रह रहा था। आरोप है कि इसके बाद भी पत्नी और ससुराली उसे प्रताड़ित करते रहे। शुक्रवार रात को वह रावतपुर स्थित घर पहुंचा, जहां उसने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.