मथुरा, दिसम्बर 10 -- ब्रज के प्रमुख उद्योगपति एवं एमआर ग्रुप के संस्थापक गृहस्थ संत सुरेश चंद्र अग्रवाल का पंचम स्मृति महोत्सव बरसाना में भक्तिमय माहौल के बीच मनाया गया। इसमें उनके सभी परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संपूर्ण जीवन, सेवा और संस्कारों को याद किया। स्मृति महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में टीवी कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भव्य फूल बंगला एवं आकर्षक सजावट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान अतिथियों का स्वागत ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल और डायरेक्टर लव अग्रवाल ने पटुका पहनाकर किया। अगले दिन श्रीजी की गहवर वन परिक्रमा साधु-संतों की टोली के साथ की। परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों पर परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया। सुनील अग्रवाल ने बताया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.