गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन निपाल क्लब में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आनंद पाण्डेय, आनंद नारायण सिंह एवं सौरभ गुप्ता ने प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गाना, मिमिक्री, कॉमेडी एवं डांस की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...