गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मुद्रित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर पुस्तकें बेचने के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद चिनिया रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार कई अभिभावकों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर स्कूल द्वारा पुस्तकों की बिक्री विद्यालय में ही काउंटर लगाकर करने और अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत की थी। उसके अतिरिक्त कुछ शिकायतें उन्हें सोशल मीडिया माध्यमों से भी प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीर मानकर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया एमआरपी से अधिक कीमत पर पुस्तकें बेचे जाने के पुख्ता साक्ष्य प्राप्त हुए। उसके बाद विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.