रांची, मई 25 -- रांची। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की झारखंड प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने संतोष गंगवार से मुलाकात कर एमआरपी व्यवस्था को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजार में अधिक मूल्य वसूली, अलग-अलग स्थानों पर एक ही उत्पाद की अलग कीमत और उपभोक्ता अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया। राज्यपाल ने विषय की गंभीरता स्वीकार करते हुए राज्य और केंद्र सरकार से प्रभावी कानून बनाने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...