एमआरपी में भारी छूट के नाम पर उपभोक्ताओं संग धोखा
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने एमआरपी प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की है। बुधवार को संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त एस राजलिंगम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्राहक पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एसएस पांडेय और अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान में एमआरपी व्यवस्था उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने में प्रभावी नहीं है। कई उत्पादों पर ज्यादा अंतर वाली एमआरपी अंकित की जा रही है, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को वास्तविक मूल्य से कहीं अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। यही कारण है कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बाजारों में एक ही उत्पाद के मूल्य में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- परीक्षार्थियों को साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी ग्राहक पंचायत ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.