बेगुसराय, मई 17 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल में इंटर के विभिन्न संकायों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ साथ इस कालेज को डिग्री कालेज बनाए जाने की मांग की गई है। इस कालेज में मानक जमीन उपलब्ध रहने, जरूरत के अनुरूप वर्ग कक्षों की संख्या होने, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था रहने की बात कहते हुए कालेज प्रबंधन ने यह मांग की है।

सीटों की संख्या इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति व शासी निकाय के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में इस कालेज में इंटर के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में कुल मिलाकर सीटों की संख्या मात्र 120 है। प्रत्येक संकाय में मात्र 40 सीट है। उन्होंने बताया कि कालेज प्रबंधन द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना को पत्र लिखकर इंटर संकाय में सी...