पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के सर्जरी विभाग में लेप्रोस्कॉपी विधि से एक युवती का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया। यह अस्पताल का पहला लेप्रोस्कोपिक आपरेशन है। ऑपरेशन के बाद युवती की स्थिति ठीक है। एक-दो दिनों में मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरी टीम बधाई की पात्र है। बहुत जल्द अस्पताल में विशेषज्ञ टीम मरीजों का ईलाज सुनिश्चित करेंगे। कार्य क्षमता बढ़ेगा। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ सुशील पांडेय ने बताया कि नवीनगर निवासी एक मरीज को अपेंडिक्स की समस्या था। विभाग ने लेप्रोस्कोपिक विधि से करने का योजना बनाया। करीब 30-40 मिनट में सर्जरी पूर्ण कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में ही राज्य सरकार ने मेडि...