पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में प्रत्येक महीने करीब 2500 मरीज भर्ती होते है। भर्ती मरीज के अद्यतन स्थिति के निरीक्षण के लिए डॉक्टर दिन को वार्डो में घूमते है मगर रात की स्थिति ख़राब होती है। मरीज की स्थिति बिगड़ने के बाद मरीज के परिजन डॉक्टर को बुलाने जाते है ।अभी हाल ही में पिछले महीने कुछ दिनों के अंतराल में इमरजेंसी में डॉक्टर अपने शिफ्ट में मौजूद नहीं थे । मामले की जानकारी होने पर अस्पताल सुपरिंटेंडेंट ने डॉक्टरों को शोकॉज भी किया था परंतु स्थिति अब तक दुरुस्त नहीं हुई है। रात्रि में अक्सर डॉक्टर या तो लेट आते हैं या जूनियर के भरोसे छोड़कर घर चले जाते है। नाम न छापने की शर्त पर एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि अमूमन रात में इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर अनुपस्थित होते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.