एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू
पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब ऑनलाइन होगा। इसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू किया जाएगा। संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों को सॉफ्टवेयर सहित अन्य जानकारियों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एमआरएमसीएच के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। यह आम लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होगा मगर डॉक्टर, पुलिसकर्मी और कोर्टकर्मियों के कार्य में सहुलियत होगा। रिपोर्ट को एक बार अपलोड करने से उसके एक्सेस के साथ संबंधित लोग रिपोर्ट देख सकेंगें। इससे कर्मचारियों को रिपोर्ट के लिए आवागमन नहीं करना पड़ेगा। अधीक्षक ने कहा पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार करने वाले मृतक के परिजनों के लिए भी शीघ्र ही शेड का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रतिकूल मौसम में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.