एमआरएमसीएच में डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों के लिए सफेद कोट पहनना अनिवार्य ।
पलामू, सितम्बर 2 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को अब ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अस्पताल अधीक्षक ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी शिक्षकों, वरीय एवं कनीय रेजिडेंट, पारा मेडिकल कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए मेडिकल एप्रन/ सफेद कोट पहनना अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल अधीक्षक ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुपालन में ड्रेस कोड लागू किया गया है। ड्यूटी के दौरान पेशेवर पोशाक मानकों का पालन करने से न केवल चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की पेशेवर पहचान स्पष्ट होगी, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों की पहचान करने में भी सुविधा होगी। आदेश के अनुसार एमआरएमसीएच में पदस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.