पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कैल्शियम और मल्टी विटामिन जैसी अनिवार्य दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। इस अस्पताल में सुदूरवर्ती क्षेत्र और दूसरे जिले से बड़ी संख्या में मरीज भी पहुंचते है। महिला एवं प्रसूति विभाग में करीब 150 महिलाएं प्रतिदिन आती है। इन महिलाओं में करीब 70 फीसदी महिलाओं को कैल्शियम, मल्टी विटामिन और आयरन की गोली अनिवार्य रूप से देना होता है। वर्तमान में एमआरएमसीएच में तीनों दवाएं समाप्त हो चुका है। तीन दिन पहले ही दवाएं समाप्त हो जाने के बाद भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अस्पताल प्रबंधन ने शुरू नहीं किया है। लाचारी में संबंधित मरीज निजी दवा दुकानों संबंधित मेडिसीन खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। एक मरीज ने बताया कि स्थिति इतनी बदतर हैं कि डॉक्टर ने 5 दवाइ...