एमआरएमसीएच डेढ़ घंटा ठप रही बिजली आपूर्ति
पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के इमरजेंसी और मातृ एवं शिशु वार्ड में सुबह करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से अस्पताल में मरीज, परिजन, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बेहद परेशान रहे। अस्पताल प्रबंधक सुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जेनरेटर में आउटपुट नहीं मिल रहा था। मामला उनके संज्ञान में आते ही तत्काल पहल कर दुरुस्त कर लिया गया है। आगे इसे और बेहतर कर दिया जाएगा ताकि जल्दी खराब न हो । अस्पताल शीघ्र ही इसके वैकल्पिक व्यवस्था को भी बहाल करेगा। डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से इमरजेंसी और मातृ एवं शिशु वार्ड में कर्मी अपने मोबाइल फोन के लाइट से कार्य करते रहे वही मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। यह भी पढ़ें- आरडीसी का जनरेटर से कनेक्शन जुड़ा, बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.