चम्पावत, अप्रैल 4 -- जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में है। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर एमआरआई मशीन कर प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। यहा आईसीआईसीआई फाउंडेशन सीएसआर मद से एमआरआई मशीन लगा रहा है। यूनिट के चार आइसोलेशन, दो आईसीयू वार्ड, दो ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व डीएम ने स्वाला डेंजर जोन में चल रहे चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को अप्रैल माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। हिल साइड में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.