अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यपूर्व में जारी तनाव अब मरीजों की जेब पर असर डालने लगा है। कतर में लिक्विड हीलियम उत्पादन प्रभावित होने से देशभर में एमआरआई जांच महंगी होने की आशंका है। अलीगढ़ में पहले ही सरकारी अस्पतालों में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में मरीज पूरी तरह निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर निर्भर हैं। या फिर जेएन मेडिकल कॉलेज। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हीलियम की आपूर्ति बाधित रही या कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में एमआरआई जांच के शुल्क में 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। एमआरआई मशीन के संचालन में लिक्विड हीलियम अहम भूमिका निभाता है। इसकी कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल का सीधा असर मशीन के रखरखाव और संचालन लागत पर पड़ता है। अभी तक स्थिति सामान्य है, लेकिन सप्लाई लंबी अवधि तक प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.