एमआई के ईई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने लघु सिंचाई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ईई समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने ईई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि अन्य का स्पष्टीकरण तलब किया। शुक्रवार को डीएम मनीष कुमार ने लघु सिंचाई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूंठा, अपर सहायक अभियंता टिंकू सिंह, प्रशासनिक अधिकारी पंकज रावत, हरेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ अभियंता तनुजा और अनुसेवक पुष्कर दत्त अनपुस्थित मिले। यह भी पढ़ें- उपायुक्त उद्योग कार्यालय से छह कर्मचारी गायब मिले, कटेगा वेतन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.