सहारनपुर, फरवरी 28 -- सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यदीप सैनी के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आर्यदीप सैनी का चयन विश्वस्तरीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट एमआईसी कप 2026 के लिए हुआ है, जो बार्सिलोना (स्पेन) में आयोजित होगा। समारोह में सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव एवं खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के कोच समीर खान, इंडसइंड हब के जोनल मैनेजर एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी ने आर्यदीप की उपलब्धि को शहर के लिए गौरवपूर्ण बताया। कोच समीर खान ने बताया कि आर्यदीप ने वर्ष 2023 में उनके मार्गदर्शन में फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू किया था। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई और वर्ष 2025 में मिनर्वा अकादमी के लिए चयनित हुए। उन्होंने कहा कि एमआईसी कप विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.